Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उंमग और उल्लास से मनाया  तीज त्योहार। भूमिका बनी विद्यालय की हैंड गर्ल।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 19, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : हरियाणा की लोक संस्कृति और सावन महीने का प्रसिद्ध पर्व हरियाली तीज बड़े ही हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया। आज के रंगारंग पर्व के मुख्य आकर्षण अंतर सदन रंगोली,नृत्य ,मेहंदी ,गायन ,नेल आर्ट  इत्यादि प्रतियोगिताएं रही।इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय की प्रबंधक समिति से  मोना सिंगला , रुचिका गर्ग , रेनू गर्ग ,रश्मि गर्ग ,   किरण सिंगला , निकिता  , कमलेश सिंगला ने विद्यालय में अपनी गरिमामयी उपस्थिति आज के दिन को और अधिक यादगार बना दिया। सभी को पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया गया।
 प्रकाश एवं ज्ञान पुंज दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वागत गीत के माध्यम से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रत्येक सदन के नृत्य और संगीत के रंगारंग कार्यक्रम ने तो ऐसा समा बांधा कि सभागार में उपस्थित  हर जन थिरकने और गाने के लिए विवश हो गया । योगा की शानदार प्रस्तुति ने तो सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतिभागियों की हथेलियों पर रचित सुंदर मेहंदी स्वयं ही अपनी कलात्मकता का परिचय दे रही थी। छात्राओं ने कुशलता से नेल आर्ट करके सभी को अचंभित कर दिया  कि पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में कुशलता आज के समय की आवश्यकता है।यह सब इन छात्राओं की प्रतिभा और कुशलता से सिद्ध होता है। 

अन्तर सदन नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दयानंद सदन ने   प्राप्त किया तो द्वितीय स्थान पर विवेकानंद सदन और तृतीय स्थान पर टैगोर हाउस और नेहरु रहा। इसी प्रकार मेहंदी में टैगोर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो दयानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा, और नेहरु  और विवेकानन्द सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।नेल आर्ट प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम स्थान पर रही , नंदिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और परी ने तीसरा स्थान प्राप्त किय। रंगोली का विजेता टैगोर सदन रहा तो विवेकानंद ने दूसरा स्थान हासिल किया और नेहरू सदन की रंगोली तीसरे स्थान पर रही।

विद्यालय की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने के लिए कक्षा चार से दसवीं तक की छात्राओं को चार सदनों में बांटा जाता है। दयानंद ,नेहरू ,टैगोर, एवं विवेकानंद इन सभी सदनों की छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने सदन और विद्यालय का नाम रोशन करती है। आज के शुभ अवसर पर छात्राओं की नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए सदन के कप्तान, वाइस कैप्टन का चुनाव करके उन्हें अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए अवसर दिया जाता है। भूमिका को विद्यालय की हैड गर्ल चुना गया तो उसका साथ निभाने के लिए नेहा  मलिक को वॉइस हेड गर्ल चुना गया ।जूनियर विंग की तरफ से नियति को हेड गर्ल तथा देवांशी  को वाइस हैडगर्ल का पद दिया गया ।नेहरू सदन की कैप्टन खुशी गौतम, वाइस कैप्टन सुनयना,दयानंद सदन की कप्तान नीति, वाइस कैप्टन नितेश,टैगोर सदन में कैप्टन का पदभार आराध्या  ,उप कप्तान नौशीन एवं विवेकानंद सदन में कप्तान की जिम्मेदारी नीति तथा  उप कप्तान वंशिका को दी गई । विद्यालय की  नवीनतम मिनी संसद के खिले-खिले चेहरे  बंंया कर रहे थे कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए कितने अधिक उत्साहित है।विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी नए चुने पदाधिकारियों को बधाई दी तथा निष्ठा पूर्वक कार्य भार पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दी ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामना देते हुए कहा कि त्यौहार जीवन को हरा-भरा और आशायुक्त बनाते हैं और हरियाली तीज हरियाणा की संस्कृति में विशेष महत्व रखती है। हमें हर पर्व को प्यार ,सौहार्द और उल्लास पूर्वक मानना चाहिए ।आज के कार्यक्रम का मंच संचालन कुमारी भूमिका और कुमारी नेहा ने कुशलतापूर्वक किया। उल्लास  एवं मस्ती भरे माहौल में आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comments