Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


मदद बैंक ने वार्ड 10 के सरकारी स्कूल के 32 जरूरतमंद विद्यार्थियों को वर्दी भेंट की।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 25, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मदद बैंक के द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला वार्ड 10 रानी महल पानीपत में 32 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी भेट की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व पार्षद कोमल सैनी, हेड टीचर उमेश कुमारी,शिक्षक बोधराज व स्टाफ सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया । जन सेवा दल से चमन गुलाटी ने कहा इन जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए जब भी जरूरत पड़ेगी हम तैयार रहेंगे ताकि उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए व ये बच्चे पढ़ लिखकर देश के अच्छे नागरिक बन सके।

समाजसेवी विक्की बतरा ने कहा कि बच्चों की जरूरत के बारे में विद्यालय के जेबीटी शिक्षक बोधराज ने हमें अवगत कराया उसके लिए हम सब ने मिलकर विद्यार्थियों की मदद की।
पूर्व पार्षद कोमल सैनी ने कहा कि मदद बैंक का कार्य बहुत ही सराहनीय है इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलती हैजरूरतमंद की मदद करना ।भगवान की सेवा करने के बराबर है।
हेडटीचर उमेश कुमारी ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक बोधराज समय समय पर विभिन्न संस्थाओं से विद्यार्थियों की मदद करवाते रहते हैं,इनके प्रयास बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक बोधराज ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था को समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चमन गुलाटी,विनय गुप्ता, पंकज दुआ विक्की बतरा(मदद बैंक),मनोज कुमार, अभिषेक कुमार,सागर खुराना, हेमन्त शर्मा अमन व शिक्षक बोधराज, प्रोमिला देवी, भगत सिंह,अनुराधा,मनीष सैनी, सूरज आदि उपस्थित रहे।

Comments