Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


बुल्ले शाह के साथ राजनीति में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे :- सुरेश मित्तल

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 27, 2024

BOL PANIPAT : पानीपत के जाटल रोड स्थित वरिंदर बुल्ले शाह के कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेता सुरेश मित्तल ने कहा कि आज पानीपत शहर की दयनीय स्थिति है पानीपत के शहरी विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि 1500 करोड़ का शहरी विधायक एक बार जनता के सामने हिसाब दे शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का ढोल  बजा रहे है एक बार जनता के सामने 1500 करोड़ का हिसाब तो रखे,वही सुरेश मित्तल ने कहा  कि  इस बार चुनाव आने दो जिस विश्वास से जनता इनको सत्ता में लेकर आई थी वैसे ही बाहर का रास्ता दिखाएगी

वही सुरेश मित्तल ने दावा करते हुए कहा की इस बार बुल्ले शाह को टिकट मिलते ही इस बार हम दिखाएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है, मैं  और मेरे साथी एक-एक घर में से बुल्ले शाह को जीता कर मंत्री बनाने के काम करेंगे।

 सरदार भूपेंद्र सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा  कि कभी इनेलो, कभी  बीजेपी अब पता नही किस पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे है अगर कांग्रेस में आएंगे तो स्वागत है उनका।

वही वरिंदर बुल्ले शाह ने प्रेस वार्ता में मॉडल टाउन में बन रहे डिवाइडर के मुद्दे पर कहा  कि शहरी विधायक को डिवाइडर जबरदस्ती लोगो पर नही थोपना चाहिए

वही शहरी विधायक प्रमोद विज द्वारा  अपने कार्यों के जगह-जगह बोर्ड लगा कर दर्शाना कि मैंने बनवाया है वरिंदर बुल्ले शाह  ने शहरी विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि  जब आप अपने करवाए कामों के बोर्ड लगा कर दिखा रहे हो तो उसमें कितने लाखों करोड़ों का काम हुआ है वो भी लिख दो ताकि जनता सवाल न करे.

वही इस मौके पर पूर्व पार्षद नरेंद्र सुरा व नीरज सिंगला (पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी) ने कहा कि बीजेपी के बड़े जनप्रतिनिधि या नेता मान सम्मान करना नही जानते,विकास कार्यों के जुमले की दुकान है ये ,वही बीजेपी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब कार्यकर्ता व जनता के काम ही नही होंगे तो ऐसी पार्टी में रह कर क्या फायदा

इस मौके पर पूर्व पार्षद नरेंद्र सुरा, नीरज सिंगला(पूर्व बीजेपी मण्डल अध्यक्ष),राज मलिक, गंगा गुप्ता ,योगेंद्र , प्रमोद बंसल,अंकुर बंसल,महेंद्र जागलान ,सरदार बलजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे.

Comments