खजाना विभाग के महानिदेशक ने किया जिला खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण
-महानिदेशक पंकज कुमार ने खजाना कार्यालय की पुरानी भवन की जर्जर हालत को देखते हुए कार्यालय के नए भवन के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजने को कहा
BOL PANIPAT, 30 जुलाई। खजाना एवं लेखा विभाग के महानिदेशक पंकज कुमार ने मंगलवार को जिला खजाना कार्यालय पानीपत का औचक निरीक्षण किया व जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
महानिदेशक ने इस दौरान लघु सचिवालय के पंचम तल पर कमरा नंबर 521 में स्थित खजाना कार्यालय की स्थापना शाखा के साथ-साथ अन्य शाखाओं का भी विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने निरक्षण के तहत एनपीएस तथा कार्यालय की अन्य शखाओं का भी निरीक्षण किया। महानिदेशक साथ ही पुरानी तहसील परिसर में स्थित पेंशन शाखा व अन्य कक्ष से संबंधित रिकार्ड और पुलिस गार्द का भी निरीक्षण करने पहुंचे और हर चीज की गंभीरता से जांच की।
उन्होंने खजाना कार्यालय की पुरानी तहसील परिसर में स्थित भवन की जर्जर हालत को देखते हुए कार्यालय के नए भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नियम अनुसार उचित कार्रवाई करने का भी अधिकारियों को आश्वासन दिया ।इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, अनुभाग अधिकारी गुरमीत वर्मा खजाना अधिकारी हजारा सिंह साथ रहे।

Comments