अंतरजातिय मैरिज स्कीम के तहत शादी करने वालों को सरकार देती प्रोत्साहन: एसडीएम
-एसडीएम ने स्कीम का लाभ लेने वाले दंपत्तियों को बाटे चैक
BOL PANIPAT , 2 अगस्त। एसडीएम मनदीप सिंह ने उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशानिर्देश पर शुक्रवार को जिला सचिवालय में स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में अंतरजातिय मैरिज स्कीम के तहत शादी करने वाले दंपतियों को प्रोत्साहन राशि के संदर्भ में चैक वितरित किये व उनके सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा की अंतरजातिय मैरिज स्कीम के तहत शादी करने वाले दंपतियों के लिए यह योजना कारगर साबित हो रही है।
एसडीएम ने बताया कि यदि स्वर्ण जाति का कोई भी व्यक्ति दलित परिवार की लडक़ी से विवाह करता हैं तो इंटरकास्ट मैरिज स्कीम के तहत राज्य सरकार उन्हें ढाई लाख रूपये की मदद करती है इसमें दोनों का ज्वाईट खाता खोलना अनिवार्य है।
एसडीएम ने बताया कि समाज में एकता स्थापित करने व भेद भाव को दूर करने के लिए सरकार की यह योजना है इसका दंपत्तियों को बड़े स्तर पर लाभ मिल रहा है। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी जयपान सिंह हुडडा,राजपाल के अलावा योजना का लाभ लेने वाले दंपत्ती मौजूद रहे।

Comments