रेड क्रॉस के पांच दिवसीय शिविर के ये रहे विजेता
BOL PANIPAT , 17 दिसंबर।
रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में स्कूलों ये रहे विजेता घोषित किए गए। जिला रेडक्रास सोसायटी सचिव गौरव रामकरण और प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में काबड़ी स्कूल के मुकेश शास्त्री को बेस्ट मेल काउंसलर तथा बुढ़शाम स्कूल की कृष्णा देवी को बेस्ट फीमेल काउंसलर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नौल्था स्कूल की अक्षरा ने प्रथम, बुढ़शाम स्कूल की अंशु ने द्वितीय एवं मनाना स्कूल के रिहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में छाजपुर स्कूल की वंशिका प्रथम, बापौली स्कूल की दिव्यांशी द्वितीय एवं मॉडल टाउन स्कूल की सान्य तृतीय स्थान पर रहीं। संगीत प्रतियोगिता में नौल्था स्कूल के अंशुल ने प्रथम, मनाना स्कूल की मिनाक्षी ने द्वितीय तथा मॉडल टाउन स्कूल की भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में मॉडल टाउन स्कूल प्रथम, नौल्था गर्ल्स स्कूल द्वितीय तथा बुढ़शाम स्कूल एवं छाजपुर स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments