डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में तीज उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्नों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ
BOL PANIPAT : डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में सोमवार दिनांक 5-08-2024 को धूमधाम से हरियाली तीज का उत्सव मनाया गया। जिसके अंतर्गत कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों ने ‘मेहंदी रचाओ’ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किंडरगार्डन विंग के नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।उन्होंने सबसे पहले विद्या की देवी सरस्वती जी की पूजा की। तत्पश्चात हरियाणवी एवं पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। संपूर्ण स्कूल प्रांगण सरस्वती माँ एवं झूले के गीतों से गुंजायमान था। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी को तीज के पर्व पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं भरा देश है। यहाँ पर बहुत से त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें हरियाणा प्रदेश का मुख्य त्योहार तीज भी है। यह पर्व सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक होता है। हमारा उद्देश्य हर प्रकार के त्योहार मना कर बच्चों में सांस्कृतिक भावना पैदा करना है ताकि वे अपनी संस्कृति से जुड़ सकें और अपनी सभ्यता और संस्कृति को जान सकें। हम विद्यार्थियों के सांस्कृतिक विकास हेतु इस प्रकार के आयोजन आगे भी करते रहेंगे। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा से देव, श्रेया, शिक्षा, खुशी एवं ईशा तथा आठवीं कक्षा से इशिका, राशि, श्रीत्मा एवं महक आदि छात्रों ने स्थान प्राप्त किए। सुपरवाइज़री हैड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा एवं मंजू गुप्ता संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

Comments