मोबाइल स्नैचिंग करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. छीना गया मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 5 अगस्त 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 25 में महिला से मोबाइल छीनने वाले नाबालिग आरोपी को मित्तल मैगा माल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम को रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक मित्तल मैगा माल के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। पूछताछ में नाबालिग ने 3 अगस्त को सेक्टर 25 में गली में एक महिला से फोन स्नैचिंग करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन स्नैचिंग की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में नितेश निवासी सेक्टर 25 की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना चांदनी बाग में नितेश पुत्र प्रमोद निवासी सेक्टर 25 पार्ट टू ने शिकायत देकर बताया था कि 3 अगस्त को उसकी माता शीला देवी घर के बाहर फोन पर बात कर रही थी। फोन पर बात करते गली में घर से थोड़ा आगे चली गई। तभी एक अज्ञात लड़का पीछे से आया और फोन छीनकर भाग गया। थाना चांदनी बाग में नितेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि नाबालिग आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने रविवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया।

Comments