उपायुक्त के अधिकारियों को सख्त निर्देश. उनकी टेबल पर समाधान शिविर वाली अर्जी दोबारा ना पहुंचे।
-जनता समाधान शिविर में फरियादी की पुकार को किसी भी स्थिति में नहीं किया जाता अनसुना।
-समाधान शिविर में पहुंची 228 समस्याएं 100 का मौके पर किया समाधान।
BOL PANIPAT, 6 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंदों की समस्याओं का निदान करने को लेकर नियमित रूप से जिला सचिवालय में आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर जिले के नागरिकों के लिए अपने आप में एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। यहां पहुंचकर फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जो पुकार लगाते हैं, उनकी फरीयाद को किसी भी स्थिति में अनसुना नहीं किया जाता। भले ही उसके समाधान में समय लग जाये लेकिन एक विशेष अवधि में उस पर लाजमी रूप से अमल किया जाता है। यही कारण है की नागरिकों में इस जनता समाधान शिविर के प्रति और अधिक आकर्षण पैदा हो रहा है क्योंकि इस शिविर के संचालन व मोनिट्रिंग की बागडोर स्वयं उपायुक्त के हाथों में है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यह मंच कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। जो नागरिक अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर जनता समाधान शिविर में पहुंचते हैं उन पर समाधान को लेकर दौबारा कार्य करने की जरूरत नहीं होती। उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखें हैं कि किसी भी नागरिक की समस्या घुम कर दौबारा उनकी टेबल पर नही आनी चाहिये। नागरिक आकर स्वयं कहें कि उनकी समस्या का समाधान हो गया है मेरी नजऱ में तब ये शिविर सार्थक साबित होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इन शिविरों के प्रति नागरिकों के विश्वास दिन प्रतिदिन बढोतरी हो रही है। विभाग अनुसार मिल रही जरूरतमंदों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक निपटाया जा रहा है। शिकायतकर्ता प्रकाश ने उपायुक्त से अनुरोधकिया की वह 80 प्रतिशत विकलांग है। उन्होंने बैकवर्ड निगम के माध्यम से लोन लेने की अपील की। उपायुक्त ने फरीयादी को आश्वासन दिया कि उनकी प्रार्थना पर कार्य जरूर होगा। समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे रामा वासी अदियाना ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि प्रधामंत्री समान निधि के तहत मिलने वाली राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने इस पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया। शिविर में अनेक वृद्ध लोगों की पेंशन करवाने को लेकर पहुंची वार्ड नम्बर 6 से पूर्व पार्षद कुमारी रंजिता कौशिक ने प्रशासन से अपील की कि वृद्धों की उम्र हो जाने पर भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने वृद्धअवस्था पेंशन बनवाने का प्रशासन से अनुरोध किया। इस पर प्रशासन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समाधान शिविर में राजा खेड़ी के बलवान सिंह ने प्रशासन का ध्यान गांव में तालाब पर किये गये अवैध कब्जे व अन्य समस्याओं पर डाला। उपायुक्त ने इस पर संज्ञान लेते हुए अवैध कब्जे हटवाने को लेकर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिये की वे वहां का मुआयना कर तुरंत रिपोर्ट करें।
एक अन्य शिकायतकर्ता राजेंद्र वासी चांदनी बांग ने उपायुक्त से दरवाजे के सामने लगे बिजली के खंबे को हटवाने के लिए अर्जी दी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार से उनका परिवार भय के साये में जीता है। उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
समाधान शिविर में जगदीश मनचंदा वासी उरलाना कलां ने प्रशासन से अनरोध किया कि गांव से इसराना को जाने के लिए परिवहन विभाग की कोई भी बस की सुविधा नहीं हैं लोगों को खास तौर पर बुजर्गो को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने परिवहन विभाग को तुरंत बस का संचालन करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज एसडीएम मनदीप सिंह,निगम संयुक्त कमीशनर मनी त्यागी, सीएमओ जयंत आहुजा,जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, डीडीपीओ मनीष, डीएफएससी नीतू, पब्ल्कि हैल्थ के कार्यकारी अधिकारी संजय शर्मा, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल,डीआरओ रणविजय सुल्तानिया, पौध संरक्षण अधिकारी राजेश भारद्वाज, शुगर मिल के चीफ आदि इंजीनियर राजकुमार , एलडीएम रामकुमार मौजूद, पोल्युशन कंटोल बोर्ड के अधिकारी भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments