हाइवे पर केंटर व ट्रक चालकों से लूट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए वन पुलिस ने की पूछताछ. पानीपत की एक वारदात का खुलासा. 50 हजार रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 8 अगस्त 2024, सीआईए वन पुलिस टीम हाइवे पर केंटर व ट्रक चालकों से लिफट लेकर लूट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों की पहचान साजिद निवासी अकबरपुर माजरा दिल्ली हाल बागपत यूपी, सलमान निवासी कैराना व मुनीब निवासी नंगला राय शामली यूपी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने यूपी के बागपत निवासी अपने साथी आरापी सोनू उर्फ नसीम के साथ मिलकर 15 जून को जीटी रोड पर थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र में एक केंटर चालक से करीब 4 लाख रूपये कीमत की लाहोरी जीरा से भरी 2200 पेटियां लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। लूट की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में दिल्ली निवासी अनिल पुत्र जगमाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को करीब 1 महीना पहले अंबाला पुलिस ने ट्रक चालक से लूट के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत की भी उक्त लूट की वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था। अंबाला पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
सूचना मिलने पर पानीपत सीआईए वन पुलिस की टीम शनिवार को तीनों आरोपियों को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। गहनता से पूछताछ करने व लूटा गया सामान बरामद करने के लिए पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया गिरोह का सरगना आरोपी साजिद है। आरोपी साजिद ट्रांसपोर्ट का काम करता है। आरोपी सलमान, मुबीन व वारदात में शामिल फरार आरोपी सोनू उर्फ नसीम आरोपी साजिद के पास ड्राइवरी करते है। कुछ दिनों से ट्रांसपोर्ट का काम ठीक नही चल रहा था। आरोपी साजिद ने साथी आरोपी सलमान, मुबीन व फरार आरोपी सोनू उर्फ नसीम के साथ मिलकर पंजाब के खरड़ से लाहोरी जीरा से लोढ होकर जाने वाले ट्रकों व केंटरों को लूटने की साजिश रची।
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी साजिद ने अपना ऑयशर केंटर दिया था. 14 जून की शाम को आरोपी सलमान, मुबीन व सोनू उर्फ नसीम केंटर में सवार होकर पंजाब के खरड़ पहुंचे और लाहोरी जीरा की फैक्टरी से थोड़ा पहले ही केंटर को साइड में रोक कर खड़ा कर लिया। कुछ देर बाद लाहोरी जीरा से लोढ एक केंटर आया। तीनों आरोपियों ने चालक को केंटर रोकने का इशारा किया। चालक ने केंटर को रोक दिया। मजूबरी बताकर तय साजिश अनुसार आरोपी मुबीन व सोनू उर्फ नसीम चालक से लिफ्ट लेकर केंटर में बैठ गए। आरोपी सलमान ने केंटर को मोड़कर उनके पीछे कर लिया। दोनों आरोपियों ने रास्ते में पेय पदार्थ में नींद की गोलियां मिलाकर केंटर चालक को पेय पदार्थ पिला दिया। पानीपत के नजदीक पहुंचने पर केंटर चालक बेहोश हो गया। आरोपी केंटर को सेक्टर 25 में ले गए। जहां केंटर से लाहोरी जीरा की 2200 पेटी अपने केंटर में लोढ करवा ड्राइवर को बेहोशी की हालत में केंटर सहित जीटी रोड पर सेक्टर 13/17 के नजदीक छोड़कर लूटा माल लेकर फरार हो गए थे।
पूछताछ में आरोपियो ने पुलिस को बताया कि लूटी गई लाहोरी जीरा की 2200 पेटी आरोपी साजिद ने 3 लाख रूपये में बेचकर पैसे बाट लिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से बचे 50 हजार रूपये बरामद कर वीरवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
उक्त वारदात को अंजाम देने के कुछ दिन बाद आरोपियों ने अंबाला में लाहोरी जीरा से भरा एक औप ट्रक लूटने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में प्रयुक्त केंटर अंबाला पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।
थाना सेक्टर 13/17 में दिल्ली निवासी अनिल पुत्र जगमाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 14 जून को देर शाम उसकी एक गाड़ी (केंटर) पंजाब के खरड़ से माल लोढ कर दिल्ली के लिए निकली थी। गाड़ी में लाहोरी जीरा की पेटियां भरी थी। उसको अल सुबह ड्राइवर ने फोन कर बताया गाड़ी से माल चोरी हो गया। उसे शक है कि ड्राइवर ने हेरा फेरी कर माल को गायब किया है। थाना सेक्टर 13/17 में अनिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments