पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को समालखा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 10 अगस्त 2024, थाना समालखा की समालखा चौकी पुलिस ने हनुमान कॉलोनी में युवक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर मनाना फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित उर्फ अंकी निवासी मनाना हाल राजीव कॉलोनी समालखा के रूप में हुई।
समालखा चौकी इचार्ज एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी लोकेश, कुलदीप, अनुराग उर्फ काकू व रिंकू के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि उक्त मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी लोकेश व कुलदीप निवासी भरत कॉलोनी, अनुराग उर्फ काकू निवासी गुलाटी रोड समालखा व रिंकू निवासी मंडौरी हाल राजीव कॉलोनी सोनीपत के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद कर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी अंकित उर्फ अंकी निवासी मनाना हाल राजीव कॉलोनी समालखा के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
यह है मामला
थाना समालखा कि समालखा चौकी में हनुमान कॉलोनी निवासी अंकुश पुत्र सुमेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने घर के बाहर की साइड में नाई की दुकान की हुई है। कुछ दिन पहले उसकी लोकेश पुत्र अनिल निवासी भरत कॉलोनी समालखा के साथ कहासुनी हो गई थी। 10 मई को सुबह वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान लोकेश अपने साथी अनुराग उर्फ काकू निवासी गुलाटी रोड, कुलदीप उर्फ काला निवासी भरत कॉलोनी, अंकित उर्फ अंकी निवासी मनाना व एक अन्य लड़के को साथ लेकर वहा आया और दुकान बाहर खड़े होकर उसे गाली गलौच करने लगे। वह दुकान से बाहर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और लोकेश के कहने पर उनमें से एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से उसके उपर पिस्तौल से फायर कर दिया। वह जान बचाकर भाग और राजेश के मकान में छुप गया। मौके पर काफी लोग इक्कठा हो गए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर हथियार सहित फरार हो गए। अंकुश की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments