Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


चेतना परिवार ट्रस्ट द्वारा छह स्थानों पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अगस्त, 2024ः चेतना परिवार ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी शिक्षण केद्रों के छात्र-छात्राओं को एकत्रित करके अलग-2 छह स्थानों पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया।
भारत नगर, काबड़ी रोड में डा. बी.के. गुप्ता द्वारा 400 बच्चों के मध्य प्रातः 10ः30 बजे, देवनगर चेतना स्कूल के 110 बच्चों के मध्य रीना सिंगला परिवार द्वारा प्रातः 08ः30 बजे, काबुली बाग चेतना स्कूल के 100 बच्चों के मध्य डा.ए.पी.जैन एवं हरि नारायण सिंगला द्वारा प्रातः 11ः30 बजे, कुटानी रोड पर समाजसेवी ओ.पी. माटा एवं सुरेश वर्मा द्वारा चेतना स्कूल के 400 बच्चों के मध्य पहुंचकर प्रातः 09ः00 बजे, ज्योति कालोनी चेतना स्कूल में डा. वंदना पाहुजा, पाहुजा अस्पताल द्वारा चेतना स्कूल के 110 बच्चों के मध्य प्रात 09ः00 बजे, हरिसिंह कालोनी के चेतना स्कूल में निखिल मित्तल द्वारा 90 बच्चों के मध्य प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण किया गया। सभी स्थानों पर ‘चेतना परिवार’ के न्यासी सदस्य उपस्थित रहे। झंडा फहराने पर सभी स्थानों पर झंडा सलामी दी गई, उत्साह से देशभक्ति के नारे लगाये गये तथा सामूहिक राष्ट्रगान द्वारा झंडे को सम्मान प्रकट किया गया।
उपस्थित महानुभावों के समक्ष बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत डांस, गाने व कविताएं प्रस्तुत की गई। सभी स्थानों पर उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा एवं चेतना परिवार के सदस्यों द्वारा बच्चों की स्वतंत्रता आंदोलन, उसमें योगदान देने वाले महान नेताओं एवं शहीदों के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय उत्सवों व उनके महत्व, राष्ट्रीय झण्डे के प्रतीकों के बारे में अवगत कराया गया। बच्चों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं उनके कर्तव्यों को स्मरण कराया गया।
प्रोग्राम में भागीदारी करने वाले बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। चेतना परिवार के सदस्य दीपचन्द निर्मोही, कमला आर्य, बलराज एलावाधी, गुलशन बत्रा, निर्मल दत्त एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही। सभी स्थानों पर उपस्थित सभी बच्चों को आजादी के इस महोत्सव पर रिफ्रैशमैंट वितरित किया गया।

Comments