Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नेशनल लेवल पर कोडवार प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी. टी रोड स्थित स्थानीय आईबी पीजी महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग के द्वारा नेशनल लेवल पर कोडवार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने अलग-अलग राज्यों से भाग लिया । कोडवार प्रतियोगिता कंप्यूटर की विभिन्न प्रोग्रामिंग पर निर्धारित की गई । जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रोग्रामिंग पर गेम्स, एनिमेशन और सॉफ्टवेयर बनाए । इस प्रतियोगिता का संचालन कंप्यूटर विभाग की प्रोफेसर नीतू द्वारा किया गया ।

जिसमें प्रथम स्थान हिमांशु गर्ग सीआरएसयू जींद, द्वितीय स्थान अनुष्का दयानंद महिला महाविद्यालय कुरूक्षेत्र और तृतीय स्थान रोबिन और रोहित आईबी पीजी कॉलेज ने प्राप्त किया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर आधुनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है कई संगठन अपने कार्यालयों की प्रणाली का संचालन कंप्यूटर के द्वारा ही कर रहे हैं आज के समय में कंप्यूटर हर फील्ड में प्रयोग हो रहा है ।

प्रोग्रामिंग की डिमांड बढ़ रही है ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी मदद से हम जो चाहे वह काम कंप्यूटर या किसी मशीन से करवा सकते हैं प्रोग्रामिंग एक ऐसी लैंग्वेज है जिसके प्रयोग से हम आज के युग में अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं

Comments