आर्य कॉलेज की नैंशी बजाज ने केयूके में किया पहला स्थान हासिल
– टॉप टेन की सूची मे आर्य कॉलेज के 5 छात्राओं के साथ कुल 8 छात्राओं ने बनाया मेरीट सूची में स्थान
BOL PANIPAT : 22 अगस्त 2024, वीरवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने एमए अर्थशास्त्र के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज की 8 छात्राओं ने मेरीट सूची में स्थान बनाया। वहीं कॉलेज की छात्रा नैंशी बजाज ने पूरे कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहला हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरीट सूची में स्थान बनाने वाली सभी छात्राओं का कालेज प्रांगण में पहुंचने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, और साथ ही कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह समेत सभी स्टाफ सदस्यों को इस खास अवसर पर बधाई दी।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने संदेश में सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आर्य कॉलेज की छात्राऐं हर क्षेत्र में आर्य कॉलेज का नाम रोशन कर रही हैं, हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। प्रबंधक समिति का हर संभव यही प्रयास रहता है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपल्बध करवाई जाएं।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने एमए अर्थशास्त्र के दूसरे व चौथे समेस्टर के परिणाम घोषित किए। केयूके द्वारा जारी की गई टॉप टेन की सूची में आर्य कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र के चौथे समेस्टर छात्रा नैंशी बजाज ने 1584 अंक लेकर सूची में पहला स्थान, छात्रा श्रुति ने 1577 अंक लेकर दूसरा स्थान, छात्रा खुशबू ने 1539 अंक लेकर चौथा स्थान व छात्रा किन्नू ने 1456 अंक लेकर नौवां स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा कनिश्का,मनिषा व अंजू ने भी मेरीट सूची में स्थान बनाया। साथ ही डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि एमए अर्थशास्त्र के दूसरे समेस्टर के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्रा रितिका देवी ने 393 अंक लेकर विश्वविद्यालय की टॉप टेन की सूची में चौथा स्थान हासिल कर अपने माता-पिता के साथ कॉलेज व अपने प्राध्यापकों का भी नाम रोशन किया। डॉ. गुप्ता ने बताया की टॉप टेन की सूची में पहला स्थान बनाने वाली छात्रा नैंशी बजाज को कॉलेज प्रबंधक समिति द्वारा 5100 रू की धन राशी दे कर प्रोत्साहित किया गया। अंत में डॉ. गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों आर्य कॉलेज के लगभग 250 विद्यार्थी मेरीट सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। मेरीट सूची में स्थान बनाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कॉलेज में आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव में भी सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments