जिला में पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची में 13512 जुड़े नए मतदाता.
-जिला में अब कुल 9 लाख 26 हजार 597 मतदाता करेंगे विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग
-निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को हुआ जिला की चारों विधानसभाओं की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
BOL PANIPAT , 28 अगस्त। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर विरेद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला की चारों विधानसभाओं की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। नई मतदाता सूची में 13512.नए मतदाता और जुड़ गए हैं, जिससे अब जिला में मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 26 हजार 597 हो गई है! अब अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 9 लाख 26 हजार 597 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे, जिसमें कुल 492922 पुरूष व 433659 महिला मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर विरेद्र कुमार दहिया ने ये जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य किया गया था, जिसमें मतदाता सूची में नाम शामिल करवाना, डिलीट करवाना और किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करवाना शामिल था, जो सब किया गया। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिला में अब कुल 9 लाख 27 हजार 597 मतदाता हो गए हैं। उन्होंने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र में कुल 228219 मतदाता हैं, जिनमें 121619 पुरूष व 106599 महिला मतदाता हैं। इसराना विधानसभा क्षेत्र में कुल 183776 मतदाता हैं, जिनमें 96996 पुरुष व 85928 महिला मतदाता हैं। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 230265 मतदाता हैं, जिनमें 121812 पुरूष व 108312 महिला मतदाता हैं। पानीपत ग्रमीण विधानसभा क्षेत्र में कुल 285756 मतदाता हैं, जिनमें 152495 पुरूष व 132820 महिला मतदाता हैं। जिला में कुल 16 थर्ड जेंडर हैं, इनमें से समालखा में एक, इसराना में तीन व पानीपत शहरी में 7 तथा पानीपत ग्रामीण मे 5 वोट शामिल है।
बॉक्स
अब जिला में कुल 9 लाख 26 हजार 597 मतदाता की सख्या हुई है! लोकसभा चुनाव के बाद जिले मे 13512 मतदाता की सख्या बढी है! उन्होंने बताया 24 पानीपत ग्रामीण मे 6327 मतदाता जिनमे 3114 पुरूष व 3213 महिलाए, इसी प्रकार 25 पानीपत शहरी मे 3754 मतदाता बढे है जिनमे 1886 पुरूष व 1878 महिला मतदाता है, 26 इसराना विधानसभा मे 1270 नये मतदाता जुडे है जिनमे 563 पुरूष व 707 महिला मतदाता तथा 27 समालखा विधान सभा में 2161 नये मतदाता जुडे है जिनमे 1044 पुरूष व 1117 महिला मतदाता शामिल है।

Comments