Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


नालों की साफ सफाई हमारी प्राथमिकता. पानी निकासी को लेकर अधिकारियों को करना होगा और कार्य: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 29, 2025 Tags: , , , , ,

-शहर में घटने वाली दुर्घटनाओं से बचाने को सभी अवैध कटों को करें बंद: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह
-हाईवे के निकट व पुल के नीचे संचालित हो रहे टी स्टाल और चाये के खाखे हटाने के दिये निर्देश
-सडक़ सुरक्षा कमेटी और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में लिये गये कई ठोस निर्णय, 30 सूत्रीय एजेंडे पर खुलकर की चर्चा

BOL PANIPAT , 29 जुलाई। जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 30 सूत्रीय एजेण्डें पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उपायुक्त ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी समस्याओं व जरूरतों पर शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि शहर को साफ सुथरा व दुर्घटनाओं से मुक्त बनाना ही उनका लक्ष्य है। बारिश के मौसम में कही भी पानी व जमावड़ा न हो इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को और तेजी से कार्य करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि अक्सर देखने में आता है खासतौर पर रात्रि के वक्त नगर व सडक़ों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण सडक़ दुर्घटना घट जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को ऐसे पशुओं परशिकंजा कसना होगा वा उनके गले में बैल्ट लगानी होगी और संभावित स्थानों पर टेप लगाना सुनिश्चित करना होगा ताकि सडक़ दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सके जा सके।
      उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मलिक पेट्रोल पम्प से महाराजा अग्रसेन चौक तक यातायात को लेकर व्यवस्था को और दुरस्थ बनाये व जहां दुर्घटना की संभावना है उन प्वाईंटों को चिन्हित कर करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने एनएच-44 निकट चांदनी बाग सडक़ को मुरम्मत करवाने के निर्देश भी उपायुक्त ने दिए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उपायुक्त ने गोहाना रोड़ से रेलवे लाईन तक रोड़ बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी ना हो। उपायुक्त ने गांव कुराड़ तक सडक़ को ठीक करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने ऊपरगामी पुल पर बरसाती पानी की निकासी के लिए पाईप लगाने के भी निर्देश दिए।
    पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह  बैठक में कहा कि हाईवे के आसपास और एनएच-44 और एनएच-709 के नजदीक अवैध फूड, चाय के स्टॉल को अधिकारी तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने रोजाना बढ़ रही सडक़ दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेने व एनएच-44 पर प्रेम नर्सिंग संस्थान बडौली के सामने जो अवैध कट खुला हुआ है उसे जल्द से जल्द बंद  करनवाने के अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि रोजाना दुर्घटनाएं ना घटें। उन्होंने पुलिस अधिकारियो को अवैध कट पार करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने व एफआई आर दर्ज करने की भी बात कही।
    उपायुक्त ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत बच्चों को ले जाने वाली बसों की सुरक्षा की व्यवस्था पर संज्ञान लेने के निर्देश भी दिए। उन्होंने टोईंग वैन खरीदने और पुरानी टोईंग वैन की मुरम्मत करवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वे अतिशीघ्र नगर निगम पानीपत को भूमि चिन्हित कर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ताकि यातायात व्यवस्था को और दुरूस्त किया जा सके व सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसी कड़ी में उपायुक्त ने बिशनस्वरूप कॉलोनी के पास रेलवे लाईन के रोड़ की मुरम्मत करवाने व ड्रेनों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि बारिश के मौसम में जमा होने वाले पानी से लोगों का ेहोने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। उपायुक्त ने सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने आयुष्मान योजना के तहत जो अस्पताल पैनल में  उन पर निगरानी बरतने के भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इलाज में कोताही बरतने वाले अस्पताल संचालक व आयुषमान योजना में अनियमितता बरतने वाले डॉ. पर संज्ञान लेना सुनिश्चित करें।
    इस मौके पर पुलिस निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप सिंह, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय मलिक, डीएसपी हैडक्वाटर सतीश वत्स, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, आरटीओ डॉ.नीरज ङ्क्षजदल,पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता सावित पान्नु, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, एसडीओ सुबेसिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments