Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्वच्छता ही सेवा-2023 स्वच्छता कार्यक्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ अच्छे स्वास्थ्य का मूल मंत्र है स्वच्छता : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 1, 2023 Tags: , , , , ,

-उपायुक्त ने ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ व टोल प्लाजा व गांव के शिव मंदिर में किया पौधारोपण
-स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का किया ग्रामीणों से आह्वान

BOL PANIPAT, 1 अक्टूबर। अच्छा स्वास्थ्य हमारे जीवन को बेहतर बना सकता है और हमें बेहतर तरीके से सोचने व समझने की ताकत भी प्रदान करता है। अच्छे स्वास्थ्य का मूल मंत्र स्वच्छता है। अपने भविष्य को शानदार और स्वस्थ बनाने के लिये हमें हमेशा खुद का और अपने आस-पास के पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिये। स्वच्छता हमें मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और बौद्धिक हर तरीके से स्वस्थ बनाता है। हमें घर को कैसे स्वच्छ और शुद्ध बनाए ये हमें अपने माता-पिता से सीखना चाहिये। हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना चाहिये ताकि किसी प्रकार की बीमारी न फैले। यह बात स्वच्छता ही सेवा-2023 स्वच्छता कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिले के गांव निजामपुर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करते हुए कही। उपायुक्त ने ग्रामीणों को इस दौरान स्वस्थ रहने की शपथ भी दिलाई व गांव के शिव मंदिर व टोल प्लाजा पर पौधरोपण भी किया व ग्रामीणों के द्वारा गांव की सफाई भी कराई।
उपायुक्त ने ग्रामीणों से आह्वान किया की  सप्ताह में एक बार श्रमदान करना चाहिये। स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। ये एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिये इसे अपनाना चाहिये। स्वच्छता जीवन का स्तर बढ़ाने के लिये, एक बङ़ी जिम्मेदारी के रुप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये। हमें अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता, पालतू जानवरों की स्वच्छता, पर्यावरण की स्वच्छता, अपने आस-पास की स्वच्छता, और कार्यस्थल की स्वच्छता आदि करनी चाहिये।

उपायुक्त ने कहा कि ये हमें मानसिक, शारीरिक, समाजिक और बौद्धिक रुप से स्वस्थ रखता है। स्वच्छता एक स्वस्थ जीवन के लिए जरुरी है। हम अगर ऐसे छोटे-छोटे बदलाव अगर ले आएं तो वो दिन दूर नहीं जब पूरा भारत स्वच्छ होगा। हमें इस कार्य के लिए दूसरों को भी स्वच्छता का पालन करने के लिये प्रेरित करना चाहिये।
उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर अपने आस-पास, पर्यावरण, तालाब, नदी, स्कूल आदि की सफाई करते हैं उसी प्रकार से धरती पर हमेशा के लिये जीवन को संभव बनाने के लिये अपने शरीर की सफाई के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को भी साफ बनाए रखना चाहिये। इस मौके पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, डीआरओ राजकुमार भौरिया,सरपंच सत्यवान, पीओ मनरेगा रणसिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Comments