सूने मकान से नगदी व जैवरात चोरी की वारदात में शामिल फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 28 अगस्त 2024, थाना सदर पुलिस टीम ने न्यू बोहली गांव में सूने मकान के ताले तोड़कर सोने, चांदी के जैवरात व नगदी चोरी की वारदात में शामिल फरार चौथे आरोपी को मंगलवार देर शाम को पेप्सी पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी बोहली के रूप में हुई।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी कुलविंद्र निवासी बोहली व दो नाबालिग साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी किये जैवरात बरामद करने के लिए पुलिस ने बुधवार को आरोपी अभिषेक को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी से साथी आरोपी कुलविंद्र निवासी बोहली व दो नाबालिग आरोपियों के कब्जे से 4650 रूपये बरामद कर दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया था व आरोपी कुलविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी अभिषेक की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जैवरात व 6200 रूपये कैश चोरी किया था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि चोरी की नगदी में से उन तीनों के हिस्से में 4650 रूपये आए थे। चोरीशुदा जेवरात फरार उनके साथी आरोपी अभिषेक ने अपने पास रख लिए थे।
यह है मामला
थाना सदर में सुमन पत्नी जसविंदर निवासी न्यू बोहली ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 15 अगस्त को घर पर ताला लगाकर परिवार सहित कुरुक्षेत्र में ननद के घर गई थी। वहा से 18 अगस्त को वापिस घर आए तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी व लोहे की पेटी के ताले टूटे मिले। सामान चौक किया तो 5 तोला वजनी सोने के दो सेट, एक अंगूठी व चांदी की पाजेब नही मिली। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर उक्त सामान चोरी कर ले गए। थाना सदर में सुमन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments