Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या मामले में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 सितम्बर 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस ने बीते शनिवार को पीवीआर मॉल के नजदीक अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी विकास की पीट पीट कर हत्या किये जाने के मामलें में फरार चल रहे चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकुश निवासी हरिनगर, अजय निवासी सिद्धार्थ नगर, अमनदीप निवासी शहरमालपुर व संजय निवासी सिद्धार्थ नगर पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी अंकुश व अंजय को बरसत रोड पर भैसवाल के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास से व आरोपी संजय व अमनदीप को जीटी रोड पर सर्कस ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फूलकुमार ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों से कि गई प्रारंम्भिक पुछताछ में सामने आया आरोपी अंकुश की मृतक विकास के साथ काफी समय से कहासुनी चल रही थी। विकास ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट किया तो आरोपी अंकुश ने रंजिशन साथियों के साथ मिलकर पीवीआर के पास विकास को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। विकास को उसके परिजनों पहले पानीपत सिविल अस्पताल व बाद में पीजीआई रोहतक लेकर गए थे। वहा पर विकास की मौत हो गई थी। गहनता से पूछताछ करने, वारदात में प्रयोग लाठी, डंडे, रॉड व बाइक बरामद करने व वारदात में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार चारों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया।

थाना तहसील कैंप में ऋषिपाल निवासी अजुर्न नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना तहसील कैंप में ऋषिपाल निवासी गोगवान शामली यूपी हाल किरायेदार अर्जुन नगर पानीपत ने शनिवार 3 सितम्बर को शिकायत देकर बताया था कि उसके मंझले बेटे विकास की कई दिन पहले हरिनगर कॉलोनी निवासी अंकुश पुत्र रविंद्र के साथ किसी बात तो लेकर कहासूनी हो गई थी। आरोपी अंकुश इसकी रंजिश रखे हुए था वह अपने दोस्तों के साथ घर पर विकास को पीटने के लिए भी आया था। बेटा विकास 2 सितम्बर की साय करीब 10 बजे अपने दोस्त सहित के साथ पीवीआर मॉल के पास घूमने के लिए गया था। तभी आरोपी अंकुश अपने साथ संजय व अजय निवासी सिद्धार्थ नगर व 6/7 अन्य लड़कों को साथ लेकर हथियार से लैस होकर वहा पर आया और विकास का रास्ता रोक हमला कर दिया। सभी आरोपी लाठी डंडे व हथियार से विकास को चोट मारकर मौके से फरार हो गए। एंम्बुलेंस से बेटे विकास को पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया । सूचना मिलते ही वह बड़े बेटे आकाश के साथ अस्पताल पहुंचा तो विकास ने उक्त सारी बाते उसको बताई। डॉक्टरों ने ज्यादा चोट होने के कारण विकास की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। चोट के कारण विकास की मौत हो गई। ऋषिपाल की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323,341,302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments