राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पहला रेंडमाइजेशन.
-हर बूथ पर मूलभूत सुविधा होंगी उपलब्ध: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया
-जिले में 47 नए बूथ सृजित किए गए, 30 ग्रामीण क्षेत्र में व 17 शहरी क्षेत्र में
-भारत चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह से किया जा रहा पालन
BOL PANIPAT , 2 सितंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन किया व चारों विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता पूर्व करना हम सब की जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में इस बार 47 बूथ नए बनाए गए हैं जिनमें से 30 ग्रामीण क्षेत्र में व 17 शहरी क्षेत्र में आते हैं। हर बूथ पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके मध्य नजर बिजली, पानी व शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव के दिन ड्यूटी के दौरान बूथ पर राजनैतिक दलों के कैंडिडेट व एजेंट जा सकते हैं अन्य को जाने की अनुमति नहीं है। हर बूथ पर बाद चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
इस मौके पर पानीपत ग्रामीण विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मप्रकाश, समालखा निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, इसराना निर्वाचन अधिकारी ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल नायब तहसीलदार अस्तित्व पाराशर, सौरभ शर्मा, इलेक्शन तहसीलदार सुदेश राणा आदि मौजूद रहे।

Comments