Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अन्तर्गत नृत्य व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 7, 2024

BOL PANIPAT : पानीपत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. सुनीता ढांडा के  निर्देशन में आयोजित द्विदिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अन्तर्गत भव्य नृत्य व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में गत दिवसीय विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। गायन व नृत्य दोनों ही विधाओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें शास्त्रीय, लोक और फिल्मी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल थीं।

महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ अजय गर्ग ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “हमारे विद्यालय के छात्रों ने हमेशा सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी पहचान बनाई है। इस प्रतियोगिता ने यह साबित कर दिया है कि हमारे छात्र न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक क्षेत्र में भी आगे हैं। आप सभी ने बहुत मेहनत की है, और यह आपकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज हम सभी आपके प्रदर्शन से गर्व महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए प्रोत्साहित किया । उपप्राचार्य  डॉ शशिप्रभा  मलिक ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों की सराहना की। उन्होंने कहा  नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता हमारे विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। हम हर बार इस तरह के आयोजन करते रहेंगे ताकि छात्रों की प्रतिभा को एक नया मंच मिले।

सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुनीता रानी ने सभी शिक्षकों और समिति-सदस्यों को धन्यवाद दिया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाला छात्र अपनी पढाई में बेहतर प्रदर्शन करते है  ऐसा इसलिए क्योंकि वे ऐसी गतिविधियों से अनुशासन और समय प्रबंधन सीखते है | डॉ ज्योति गहलोत एवं मनीत कौर ने मंच संचालन किया।

गायन प्रतियोगिता में  निर्णायक की भूमिका  डॉ निधान सिंह, डॉ विक्रम मार, डॉ मोनिका वर्मा ने निभाई |

वहीं नृत्य प्रतियोगिता डॉ. सुनित शर्मा , राजेश बाला, रेखा शर्मा  ने निर्णायक मंडल की भूमिका  निभाई।

गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकुंज, बी. ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान: राज त्योरा, बी. बी. ए. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान: अर्जुन बी.सी. ए. द्वितीय वर्ष रहे ।

नृत्य प्रतियोगिता में क्रमशः   प्रथम स्थान गौरव,  द्वितीय स्थान ख़ुशी  व तृतीय स्थान पर निशु एवं सांत्वना पुरस्कार ईशा एवं अन्नू रहे।  पुरस्कृत छात्र- छात्राओं को नक़द राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. पूनम, डॉ अर्पणा गर्ग, डॉ सीमा, सोनिया,  अजयपाल सिंह ,   कनक शर्मा, डॉ. स्वाति पुनिया उपस्थित रहे।

Comments