Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


विधानसभा चुनाव के तहत राजनीतिक दलों को जारी किए जाएंगे रंगीन पास: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 9 सितंबर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के तहत स्टार कैंपेनर, पार्टी ऑफिस बेरियर, प्रचार सामग्री वाहन व प्रचार वाहन राजनीतिक पार्टी को रंगीन पास जारी करने का निर्णय लिया है ताकि उनकी पहचान आसानी से की जा सके। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टी को स्टार कैंपेनर-पार्टी ऑफिस बेरियर के लिए लाल, प्रचार सामग्री वाहन हरा तथा प्रचार वाहन के लिए पीला रंग का पास जारी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं।

Comments