जिला परिषद की बैठक में लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प: डॉ. किरण
-अधिकारी विकास कार्यों पर और दे ध्यान. बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा. अधिकारियों को त्वरित क्रिर्यान्वयन के निर्देश.
BOL PANIPAT : , 8 अप्रैल। जिला परिषद सीईओ डॉ किरण की अध्यक्षता में इसराना विधान सभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे एमपी.एल.ए.डी.एस., प्रधानमंत्री कृषि योजना विकलांगजन योजना एस.बी.एम., एच.जी.वी.वाई. एच.आर.डी.एफ. मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की गई ।
बैठक में ई- पुस्तकालय, जिम, महिला सांस्कृतिक केन्द्र, व्यायामशाला, कॉलोनियों का नियमितीकरण, ग्राम सचिवालय व मुख्यमंत्री विंडो एवं जन संवाद, कच्ची फिरनी, स्मार्ट स्ट्रीट्स, जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायतों एवं खेतों के रास्तों सहित अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में डॉ. किरण ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि जिन कार्यों की शुरुआत नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र-शीघ्र प्रारंभ किया जाए और जो कार्य लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कराया जाए। साथ ही, किसी भी अड़चन, रूकावट या समस्याओं पर भी विचार किया गया और उनके समाधान के उपाय व सुझाए दिए गए।
बैठक में कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मडलौडा, उप-मंडल अभियंता, इसराना व मडलौडा तथा समस्त जे.ई. खंड इसराना व मडलौडा के अतिरिक्त जिला परिषद एवं जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस बैठक के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट किया गया कि विकास कार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों को परियोजनाओं के शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर निगरानी रखनी होगी।

Comments