“सार्वजनिक भाषण कौशल में निपुणता कैसे प्राप्त करें “विषय पर आयोजित सेमिनार में 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर्नशिप सेल के द्वारा बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “सार्वजनिक भाषण कौशल में निपुणता कैसे प्राप्त करें “विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमे लगभग 200 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । इस सेमिनार का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया और कहा कि वक्तृत्व कला किसी भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कौशल है पर लाइव ऑडियंस से बात करने में लोग घबराते है।सार्वजनिक भाषण देने से न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि एनालिटिकल माइंडसेट भी विकसित होता है। अपनी बात को समझाने के लिए यह अति महत्त्वपूर्ण है कि सही शब्दों का चयन किया जाए ताकि प्राप्तकर्ता आसानी से सन्देश समझ सके | संचार न सिर्फ व्यक्तिगत जीवन में महत्त्वपूर्ण है अपितु व्यवसाय में भी कर्मचारियों में समन्वय बिठाने के लिए अति आवश्यक है इसलिए इसमें निपुणता हासिल करना आज के युग की जरुरत बन चुकी है | इस अवसर पर इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर माधवी (वाणिज्य विभाग) ने कहा कि पब्लिक स्पीकिंग संचार का महत्वपूर्ण अंग है और इसमें महारत हासिल करके विद्यार्थी अपनी अलग पहचान बना सकते है। अच्छे सार्वजनिक वक्ता लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते है और करियर में अच्छा प्रदर्शन करते है। इसके साथ ही ऐसे लोगो की साक्षात्कार आदि में सफल होने की संभावना बढ़ जाती है | इस सेमिनार की मुख्य वक्ता महाविद्यालय से ही शिखा जूनेजा (सॉफ्ट स्किल ट्रेनर) रही। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि भीड़ के सामने बोलना इतना आसान नही है पर निरंतर अभ्यास से कोई भी शिखर को छू सकता है। भाषण के उद्देश्य को ध्यान में रखकर विषय को तैयार करना ही सफलता की कुंजी है ।आप श्रोता का विशलेषण करिये ताकि अपनी बात सही ढंग से समझा सके । बॉडी लैंग्वेज और उच्चारण पर ध्यान देना अति महत्वपूर्ण है। अच्छे वक्ता बनने से पहले जरुरी है कि व्यक्ति अच्छा श्रोता बने | ऑडियंस के साथ आई कांटेक्ट करना जरुरी है ताकि लोगो का विश्वास बन सके | इस अवसर पर मंच का संचालन ज्योति ने किया। इस सेमिनार के सफल आयोजन में साक्षी मुंजाल, रितिका जताना, निशा गुप्ता, रीना, मनीत कौर, सोनिया विरमानी, आंचल,नॉन टीचिंग से रवि ने अहम भूमिका निभाई।मौके पर डॉ. पूनम मदान एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे |

Comments