Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


नन्हे-मुन्नो ने किया प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 9, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल के प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को कोहंड उत्सव फार्म हाउस का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया । वहां पर बच्चों ने फल, सब्जी और औषधीय पेड़-पौधों जैसे लीची, आडू मौसमी, आम,आंवला, नींबू, पपीता, अंजीर आदि के गुणों और महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। सुंदरता को देखकर बहुत प्रसन्न थे बच्चों के साथ उनकी कक्षा अध्यापिकाएं परम ज्योति, सीमा नागपाल, प्रियंका हिंदू और अदिति भी गई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाते हैं और बच्चों में उत्सुकता से सीखने की भावना पैदा होती है । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चे प्राकृतिक सुंदरता का प्रत्यक्ष रूप से और करीब से अवलोकन कर सकते हैं।इस मौके पर डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों के सर्वांगीण विकास का आश्वासन दिया ।

Comments