डिजिटल स्टोरी मेकिंग की नेशनल लेवल प्रतियोगिता करवाई गई
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. पी जी महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग द्वारा नेशनल लेवल पर डिजिटल स्टोरी मेकिंग की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न तरीके से अपनी अपनी स्टोरी को कंप्यूटराइज, डिजिटल एनिमेटेड और अपनी खुद की आवाज से उस स्टोरी को बताया। इस प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर नीतू द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का गुप्ता दयानंद महिला महाविद्यालय कुरूक्षेत्र, द्वितीय स्थान रोबिन पांडे, आई बी पीजी महाविद्यालय और तृतीय स्थान, अमन श्रीवास्तव आईबी पीजी महाविद्यालय ने प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 16 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि डिजिटल भारत प्रोग्राम भारत को समृद्ध करने की दिशा में भारत सरकार की नई पहल है। इसका प्रमुख उद्देश्य देश को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए कीर्तिमान को बढ़ाना है। विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने कहा कि वर्तमान युग में आज वही देश आगे है, जिसने विज्ञान और तकनीकी को अपने देश की तरक्की का माध्यम बना लिया है। इसके द्वारा हमें अपने देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है, यही हमारा उद्देश्य है।

Comments