Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


लोगों को जागरूक करने का बेहतर कार्यक्रम है स्वीप. किया कीर्तिमान स्थापित :– डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 15, 2024 Tags: , , , , ,

-2 दिन में 19 हजार लोगों ने किया साइट को विजिट–एडीसी

-युवा ले रहे हैं ज्यादा से ज्यादा भाग।

BOL PANIPAT : 15 सितंबर–मतदाता जागरूकता के लिए दो दिन पहले लॉन्च की गई वेबसाइट स्वीपपानीपत डॉट इन ने कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्नीस हजार पाठकों/विजीटर्स ने वेबसाइट को विजिट किया है। यही नहीं
एक हजार पांच सौ ग्यारह मतदाताओं ने मतदाता जागरूकता क्विज, पांच सौ अस्सी मतदाताओं ने स्लोगन तथा पोस्ट पोलिंग ऑफिसर ट्रैनिंग क्विज में दौ सौ अस्सी पीओ, एपीओ ने समाचार लिखने तक हिस्सा भी लिया है।
जिला प्रशासन पानीपत की ओर से स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे है नवाचार युक्त अनूठे प्रयोग जो फर्स्ट टाइम वोटर्स एवम युवाओं को लुभा रहे है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवम डीसी डा विरेंद्र कुमार दहिया ने बताया की युवाओं को उनके स्तर के अनुरूप प्रदूषण मुक्त सुव्यवस्थित मतदाता साक्षरता एवम मतदाता सूची सहभागिता कार्यक्रम स्वीप के तहत स्वीपपानीपत डॉट इन डायनामिक वेबसाइट को चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में लांच किया गया था। यह एचटीटीएस से पूर्ण सुरक्षित बिना विज्ञापन युक्त डिजिटल स्वीप जागरूकता कार्यक्रम प्लेट फार्म है। इसमें मतदाता जागरूकता क्विज,स्लोगन प्रतियोगिता के साथ साथ पोलिंग ऑफिसर ट्रैनिंग के पोस्ट ट्रैनिंग क्विज का भी लिंक है जिसे सभी मतदाता एवम विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पानीपत जिले में 5 अक्टूबर को मतदान के लिए सभी मतदाताओं को प्ररित कर पानीपत का मत प्रतिशत बढ़ाने में युवा सकारात्मक दिशा में स्वयं भी वोट करे एवम अन्य को भी प्रेरित करे।
जिला स्वीप नोडल ऑफिसर एवम एडीसी डा पंकज ने बताया की वेब साइट को लॉन्च किए अभी दो दिन पूरे भी नही हुए की युवा शक्ति एवम सक्रिय मतदाताओं ने स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी के साथ 19 हजार विजीटर्स साइट को विजिट कर चुके है । 1511 मतदाताओं ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर डिजिटल आर्कषक प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है । 580 मतदाताओं ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रमाण पत्र हासिल कर चुके है। मतदान ट्रैनिंग में आए अधिकारियों में से 280 पोस्ट ट्रैनिंग क्विज में हिस्सा लिया अभी भी निरंतर रूप से मतदाता उत्साह एवम उमंग के साथ भाग ले रहे है।
उन्होंने बताया की यह स्वीप डिजिटल प्लेट फार्म आशानुकूल तेज गति से निरंतर जारी है।
स्वीप ऑफिसर डा हितेश चंद शर्मा ने बताया की जिन प्रतिभागियों के पास ईमेल नही है वो अपने ऑफिस,स्कूल या कॉलेज,विश्वविद्यालय या परिजन का ईमेल डाल सकते है किंतु मोबाइल नंबर हर प्रतिभागी का अलग होना चाहिए तभी प्रतियोगिता जारी रहेगी।
उन्होंने यह भी बताया की प्रतिभागी के स्कोर के आधार पर ही गोल्ड, सिल्वर,ब्रॉन्ज या पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र अर्जित अंको के हिसाब जारी होता है ।
वेब साइट के नीचे चल रही स्लाइड्स से मतदाताओं की सारी समस्याओ का समाधान युक्त डायरेक्ट लिंक है साथ ही उत्तर सहित एफ ए क्यू है।

Comments