प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
BOL PANIPAT : पानीपत के शैक्षणिक संस्थान आई. बी. महाविद्यालय में गणित विभाग के द्वारा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया| इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि जब विद्यार्थी गणितीय समस्याओं को हल करते हैं, तो वे आलोचनात्मक सोच, तार्किक तर्क और समस्या समाधान में संलग्न होते हैं| गणित विश्लेषणात्मक सोच का समर्थन करता है और कई अलग अलग आजीविका के रास्ते खोलता है| इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा कि गणित विभाग समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। जिससे विद्यार्थियों की बेहतर राजनीतिक सोच का विकास होता है। इससे शिक्षकों को भी यह समझने में मदद मिलती है कि विद्यार्थियों को कहाँ मदद की जरूरत है। इस प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| द्वितीय स्थान पर अंजली व तृतीय स्थान पर नैंसी, कक्षा बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं रही। विजयी विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Comments