आर्य गर्ल्स की यशिका चुनाव आयोग की जिलास्तरीय ब्रांड एंबेसडर बनकर मतदाताओं को करेगी जागरूक।
PANIPAT AAJKAL :आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल छात्राओं की शिक्षा और उनके चहुंमुखी विकास के लिए एक जाना माना नाम है.आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा यशिका जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल प्रदर्शन के कारण विद्यालय का नाम चमका चुकी हैं। अब वह इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में जिलास्तरीय चुनाव आइकॉन बनकर मतदाताओं के बीच में जाकर उनके मत के महत्व और मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य करके विद्यालय की शान को बढ़ाएगी। यशिका आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की हॉकी की एक बेहतरीन खिलाड़ी हैराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अनेक खेल प्रतियोगिताओं में हॉकी में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण इसने अनेक पदक विद्यालय के नाम करके विद्यालय का नाम रोशन किया और 2024 मैं स्कूल नेशनल में हरियाणा की कप्तान बनकर पूरी टीम का प्रतिनिधित्व किया। यशिका ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस विद्यालय में अच्छी शिक्षा तथा हर प्रकार की खेल सुविधा छात्राओं को प्रदान की जाती है ।कुमारी यशिका ने बताया कि कोच धर्मेंद्र जी का खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में ही विशेष योगदान रहा। यशिका ने कहा कि मैं इस जिम्मेवारी को भी पूरी लगन , आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ पूरा करूंगी।विद्यालय को अपनी होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा पर गर्व है। विद्यालय की प्रबंधक समिति से चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला , वाइस चेयरमैन सीए कमल किशोर , प्रबंधक महोदय अरुण आर्य ,कैशियर नरेश गर्ग ,विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने यशिका की उपलब्धि पर उसे शुभकामना देते हुए इस नहीं जिम्मेदारी को निभाने के लिए उसका मनोबल बढ़ाया।

Comments