विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में बी.एस.सी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके सोचने और समझने की क्षमता बढ़ती है ऐसी गतिविधि करवाने का हमारा उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपने अंदर की छुपी कला को निखार सके। विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है । प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुसकान, द्वितीय स्थान विवेक व तनु, तृतीय स्थान अचला, निशांत और सांत्वना पुरस्कार कशिश व दिव्या ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का कुशल संचालन प्रो. नैंसी तनेजा ने किया । इस मौके पर प्रो. सोनिया, डॉ. चेतना नरूला, प्रो. मनीषा, प्रो. नैंसी तनेजा आदि उपस्थित रहे ।

Comments