Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में हुआ जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 25, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – बुधवार 25 सितंबर 2024, आर्य महाविद्यालय व हरियाणा स्टेट कांउसील पंचकुला के संयुक्त तत्वावधान में रसायन विज्ञान द्वारा जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता में पानीपत जिले के 6 कॉलेजों से 45 सांइस के विद्या र्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 10 विद्यार्थियों को चयनित किया गया। जो की आगे होने वाली राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्या र्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में जरूर भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्या र्थियों में आत्मविश्वास तो बढता ही है इसके साथ-साथ नई-नई जानकारियों का भी पता चलता है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को सार्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल की अह्म भूमिका डॉ. गीतांजली धवन, डॉ. अनिल कुमार व प्राध्यापिका सीखा गर्ग ने निभाई। मंच संचालन प्राध्यापिका लता ने किया। 

इस अवसर पर प्राध्यापिका सुदेश, निशा, चित्रांश, अंकिता, शिवानी, अतुल, आरती, अंकित व विकास समेत अन्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी इस प्रकार रहे। आर्य कॉलेज से मुश्कान मित्तल,नितिश, धरावी पांचाल, किटटू शर्मा, मोना व रितु, वहीं गीता पीजी डिग्री कॉलेज शेरा की अंतिम, आई.बी पीजी कॉलेज पानीपत की रूबी व तमन्ना, एस.डी. पीजी कॉलेज पानीपत की पायल।

Comments