नेल आर्ट प्रतियोगिता में जिया ने प्रथम स्थान हासिल किया.
BOL PANIPAT : आई.बी. पी.जी. कॉलेज, पानीपत में ‘नेल्ड इट चैलेंज’ नामक एक “नेल आर्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मिस भावना और कौशल समन्वयक मिस शालू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उनके कौशल को निखारना था।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. अजय कुमार गर्ग ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यों की प्रशंसा की और उनके प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मकता के लिए बधाई भी दी और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस प्रतियोगिता के संयोजक श्री अजयपाल सिंह ने भी विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करती हैं और उन्हें अपने हुनर को और निखारने का मौका मिलता है।12 छात्रों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट नेल आर्ट से सभी को प्रभावित किया।
इस प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल मिस राजेश बाला, मिस भावना और कौशल समन्वयक मिस शालू एवं मिस आंशिका द्वारा किया गया | जो इस प्रकार है जिया प्रथम , स्नेहा द्वितीय स्थान पर एवं दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं रचना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | यह आयोजन छात्राओं के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ और सभी ने इसके सफल आयोजन के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर कमेटी के मौजूद सभी सदस्य को धन्यवाद दिया।

Comments