Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


हवन यज्ञ का आयोजन कर नए सत्र की शुरुआत की गई।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी महाविद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन कर नए सत्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रबंध समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी , सदस्य एम.एल. अघी  , सदस्य रमेश नागपाल ,  प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग,  स्टाफ सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुतियां डाली | प्रबंध समिति के महासचिव लक्ष्मीनारायण मिगलानी ने कहा कि नए सत्र पर हवन यज्ञ आयोजित कर वातावरण को शुद्ध किया जाता है और हवन के धुएं  का वातावरण पर असर लंबे समय तक बना रहता है और इस अवधि में जहरीले कीटाणु नहीं पड़  पाते । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हिंदू धर्म में कई सारी परंपरा सदियों से चली आ रही है इन्हीं में से एक है या और हवन रामायण और महाभारत में भी यज्ञ और हवन का उल्लेख किया गया है।  अग्नि के माध्यम से ईश्वर की उपासना करने की प्रक्रिया को हवन यज्ञ कहते हैं । माना जाता है कि यह हमारे जीवन में सकारात्मकता लेकर आता है और हवन को आज भी उतना ही शुभ फलदाई माना जाता है जितना कि पहले। इसलिए आज हमने अपने महाविद्यालय के नए सत्र की शुरुआत हवन द्वारा की गई ताकि भगवान का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य  डॉ मधु शर्मा,प्रो पी.के. नरूला, प्रो. रंजना शर्मा , डॉ. रामेश्वर दास , डॉ.  शशि प्रभा, डॉ. सुनित शर्मा अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments