आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में ‘मेहँदी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘मेहँदी प्रतियोगिता’ तथा दिया, मटकी, थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मेहँदी प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी। इस प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए। प्रथम वर्ग- कक्षा छठी से आठवीं, द्वितीय वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं का रहा। निर्णायक मंडल में मीनू ढींगड़ा व पूजा रहे।
‘दीया,मोमबत्ती,थाली सजाओ’ प्रतियोगिता ’ का संचालन कला के अध्यापक मोहन जी ने किया। जिसमें कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा पर आधारित थी। दीया मटकी सजाते हुए बच्चे तथा मेहँदी लगाते हुए प्रतिभागी अपनी-अपनी प्रतिभा को उन पर इस तरह उकेर रहे थे जैसे कोई कलाकार अपनी कारीगरी को दिखाता है और उसमें जरा सी भी कमी न छोड़ने के लिए प्रयासरत रहता है। प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों के चेहरों पर त्योहार की खुशी झलक रही थी। बच्चे दीपकों को सजाते हुए ऐसे लग रहे थे मानो इस बार दीवाली पर इसी दीए को मुख्य द्वार पर सजाएंगे। उनके चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी मानो उनको अपनी संस्कृति की हर जानकारी हो।
दीया, मोमबत्ती, थाली सजाओ प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
· कक्षा छठी
प्रथम–वनिका (VI A1) द्वितीय- हनी (VI A2) तृतीय- अनन्या (VI A2)
· कक्षा सातवीं
प्रथम– मधुर(VII A1) द्वितीय- महिका(VII A1) तृतीय- लवली(VII A2)
· कक्षा आठवीं
प्रथम– मीनाक्षी (VIII A1) द्वितीय- आकांक्षी(VIII A2) तृतीय- राशि(VIII A3)
मेहँदी प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
· प्रथम वर्ग- कक्षा छठी से आठवीं
प्रथम– गांधी सदन से प्रियांशी व यशिका द्वितीय- नेहरू सदन से सौम्या व गीतिका
· द्वितीय वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं
प्रथम– सुभाष सदन से दिव्या व मान्या द्वितीय- टैगोर सदन से महक व खुशी
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने निरीक्षण करते हुए बच्चों के हुनर की सराहना की और कहा कि मेहँदी की खुशबू तथा उस पर चढ़ता प्यार का रंग अपना ही रूप बिखेरता है और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में हमेशा हिस्सा लेना चाहिए ताकि तुम अपनी प्रतिभा को निखार सको, इस प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों को करवानी चाहिए ताकि त्योहारों की जो-जो परम्पराएं हैं वे बनी रहें। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देकर पुरस्कृत किया।

Comments