कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी.(पीजी) महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति व श्री सीतल दास जैन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया | यह कार्यशाला 17 फरवरी से शुरू हो आज समापन होने जा रही है | कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मालिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया | प्राचार्य ने मुख्य अतिथि ऋतु जैन एवं कपिल जैन, ट्रस्टी श्री सीतल दास जैन फाउंडेशन को शाल, पौधा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया | प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने इस कार्यशाला का उद्देश्य बताते हुए कहा कि कथक नृत्य सीखने की अनेकों लाभ हैं | यह नृत्य शारीरिक, मानसिक और भावात्मक रूप से आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बना तनाव कम करने में भी मदद करता है | यह न केवल एक मनोरंजक गतिविधि है बल्कि एक स्वस्थ जीवन शैली का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है | यह नृत्य भी शिक्षा का अंग है | इसके अभ्यास से मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है |कथक नृत्यशाला के प्रायोजक श्री सीतल दास जैन फाउंडेशन के ट्रस्टी, समाजसेवी व प्रसिद्ध उद्योगपति कपिल जैन ने बताया कि अभिव्यक्ति व सौन्दर्य है | यह हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हिस्सा है |

उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे जब तक इस नृत्य कला में पारंगत नहीं होते तब तक सीखना जारी रह सकते है | उनकी संस्था हर समय गरीब बच्चों की मदद के सहयोग से महाविद्यालय में सिलाई वर्कशॉप भी चला रही है | समाज सेविका ऋतु जैन ने बताया कि कथक एक शास्त्रीय भारतीय नृत्य शैली है जो लयबद्ध पैरों की हरकतों, चेहरे के भावों और सुंदर हरकतों के माध्यम से कहानी कहने के लिए जानी जाती है | कथक नृत्य की एक पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत है जो उसे भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली का दर्जा देती है | डांस ट्रेनर राकेश की विशेषज्ञता ने छात्र –छात्राओं को कथक के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के प्रति नवीन दृष्टिकोण प्रदान किया | कार्यशाला के समापन में नृत्य सिखाने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए | सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. सुनीता ढांडा ने सभी का आभार व्यक्त किया | वर्कशॉप कोऑर्डिनेटर डॉ.नेहा पुनिया ने भी अपनी डांस प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया | मंच संचालन प्रो. रेखा शर्मा ने किया | इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान भी उपस्थित रही |

Comments