Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बाल महोत्सव के पांचवे दिन ड्रामेबाज बच्चो ने मंच पर माँ थीम पर प्रस्तुति देकर सबको भावुक किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 19, 2024 Tags: , , , , ,

चीफ गेस्ट सीटीएम नीटू पोसवाल जिला अधिकारी रितु राठी समेत जज भी हुए भावुक।

BOL PANIPAT : 19अक्टूबर–बाल महोत्सव के पांचवे दिन बेस्ट ड्रामेबाजो ने मंच में कमाल का अभिनय कर सबका दिल जीत लिया।मुख्यअतिथि के तौर पर सीटीएम टीनू पोसवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। मंच पर माँ थीम पर झकझोर देने वाली प्रस्तुति देकर बच्चो ने हाल में मौजूद सीटीएम टीनू पोसवाल जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी को भी भावुक कर दिया। बाल महोत्सव का पांचवा दिन बेस्ट ड्रामेबाजो के नाम रहा। वही सोलो ओर ग्रुप सॉन्ग में बच्चो ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में।लगभग 300 बच्चो ने भाग लिया।कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीटीएम टीनू पोसवाल ने कहा कि मंच तक आना ही बच्चे के लिए बड़ी उपलब्धि है और यह उपलब्धि व्यर्थ नही जाएगी।उन्होंने कहा कि अपने बच्चे की प्रतिभा को सामने लाये अभिभावक,।अपने बच्चे की की प्रतिभा को छिपाए नही बच्चा इन्ही प्रतिभा के दम पर सफलता पा सकता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा बच्चे के अन्दर की प्रतिभा को मंच देकर सामने लाना जिला बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य है।रितु राठी ने कहा कि मंच पर आने वाला हर बच्चा विजेता है हार जीत मायने नही रखती।

टीवी जगत के जाने माने चेहरे बने जज

बेस्ट ड्रामेबाज में मशहूर सीरियल अलिफ लैला में जिन्न का रोल करने वाले एक्टर दयाला सिंह, टीवी सीरियल सिद्धि विनायक में काम कर चुके एक्टर राजेश कुमार पांचाल, एक्टर डायरेक्टर किरण बाबरा, एक्टर स्क्रिप्ट राइटर तेजपाल शर्मा। गायकी में मिंटू भारद्वाज दीपक भारद्वाज जज बने।

पांचवे दिन के परिणाम इस प्रकार रहे

बेस्ट ड्रामेबाज ग्रुप वन रिजल्ट

प्रथम स्थान-युवराज, एसडीवीएम स्कूल हुड्डा।द्वितीय स्थान- चाहत ,गवर्मेंट मॉडल संस्कृति स्कूल ,कैनाल कैम्प। तीसरा स्थान- छवि ,दयाल सिंह पब्लिक स्कूल। सान्त्वना पुरुस्कार-आरव द एक्सल इंटरनेशनल स्कूल विलेज डाहर।

बेस्ट ड्रामेबाज ग्रुप 2 रिजल्ट

प्रथम स्थान-अक्षी, गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल विलेज सोंधापुर। द्वितीय स्थान-कनिका ,आईबीएल पब्लिक स्कूल। तीसरा स्थान-कानुषी ,एस वी डी एम सिटी। सान्त्वना पुरुस्कार-अन्वी सहगल, एसडीवीएम स्कूल हुड्डा

Comments