राजस्व रिकार्ड निदेशक आमना तसमीन ने जिला में नियुक्त नंबरदारो को मोबाईल फोन देने के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक ली।
BOL PANIPAT , 28 जून। राजस्व रिकार्ड निदेशक आमना तसमीन ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रसिंग के माध्यम से सरकार की तरफ से जिला में नियुक्त नंबरदारो को मोबाईल फोन देने के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला के नंबरदारों को ई-वोचर के माध्यम से संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मोबाईल वितरित करवाएं जाएंगे तथा इस कार्यक्रम में जो नंबरदार स्वयं आयेगा उसी को मोबाईल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस कार्यक्रम की शुरूआत 1 जुलाई 2022 को गुरूग्राम से करेेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को इस प्रोग्राम को अटैंड करनेे के दिशा-निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि रोस्टर अनुसार 18 व 19 जुलाई को जिला पानीपत में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्ïडा, संदीप कुण्डु, सदर कानूनगो सुरेन्द्र सिंह, एनआईसी से जूनियर प्रोग्रामर सुरेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, एसके शाखा से सहायक गौरव कुमार आदि उपस्थित रहें।

Comments