जिला के 12 गांव की 15 जगहों पर हुई पराली जलाने से संबंधित घटनाएं:–डीसी
-7 एफआईआर,8 चालान किए जा चुके हैं पेश, 20 हजार रुपए वसूल किया जा चुका है जुर्माना।
मुख्य सचिव ने ली वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक।
पराली जलाने के मामले को लेकर हुए सख्त, कहा संबंधित अधिकारियों पर करें करवाई।
सभी संबंधित गांव के ग्राम सचिव, पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर मांगा जाएगा जवाब,क्यों न आपको सस्पेंड कर दिया जाए।
BOL PANIPAT : 20 अक्टूबर– मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस कर पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी पराली जलाने की घटनाओं को रोक पाने में कामयाब नहीं रहे हैं उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए और जो भी कार्यवाही बनती है इसमें की जाए। इसको लेकर सोमवार को दोबारा 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव बैठक लेंगे।
वीसी के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने 12 गांव में हुई पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए और संबंधित ग्राम सचिव और पटवारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने बैठक में कृषि विभाग के डीडीए को अनुपस्थित रहने के कारण भी स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित डीएसपी सतीश वत्स को कहा कि पुलिस अधीक्षक के माध्यम से संबंधित एसएचओ को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए। जिन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने सोमवार को इसको लेकर कोर्ट में चालान भी पेश करने के निर्देश दिए।
डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला में 12 गांव में पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं जिसको लेकर 7 एफआईआर दायर की जा चुकी है और आठ चालान पेश किया जा चुके हैं जिनसे 20 हजार जुर्माना भी वसूल किया गया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसलिए सभी अधिकारी इसमें कोई भी कोताही ना बरतें।
इन गांव में हुई हैं पराली जलाने की घटनाएं।
डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिला के गांव बुडशाम,नौल्था, जौरासी,करहंस,शेरा, चुलकाना, राकशेडा, ग्वालडा,राजाखेड़ी, बराना, भादड़ और आटा गांव में 15 स्थान ऐसे चिन्हित किए गए हैं जहां पराली जलाने की घटना हुई है।
बैठक में एसडीएम पानीपत ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, डीएसपी सतीश वत्स, डीआरओ रणविजय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ भूपेंद्र सिंह, संबंधित तहसीलदार,नायब तहसीलदार और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments