Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


फोन स्नेचिंग की वारदात में शामिल फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अक्तूबर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा मंदिर के बाहर युवक से फोन छीनने की वारदात में शामिल फरार चल रहे दूसरे आरोपी को सोमवार देर शाम सेक्टर 18 कट से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समेदिन उर्फ पिंटू निवासी गढ़ी झंझार गन्नौर सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी कृष्ण निवासी गांधी नगर हाल पटेल नगर गन्नौर के साथ मिलकर फोन छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। छीना हुआ मोबाइल फोन बेचकर आरोपी ने अपने हिस्से में आए 1 हजार रूपये खर्च कर दिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी समेदिन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी कृष्ण को पहले ही न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना समालखा में नाहर सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी बबैल ने शिकायत देकर बताया था कि वह 17 मार्च को परिवार सहित चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन करने के पश्चात मंदिर के बाहर आकर फोन से फोटो क्लिक कर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। थाना समालखा में नाहर सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments