करीब 3 लाख की 1 किलो अफीम सहित यूपी निवासी नशा तस्कर गिरफ्तार.
-अफीम को बिहार से तस्करी कर पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए आया था
BOL PANIPAT : 3 अगस्त 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर शाम थाना शहर के सामाने फ्लाई ओवर पुल के नीचे नशे की खेप के साथ यूपी निवासी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम की 3 लाख रूपये के करीब कीमत है। आरोपी अफीम की खेप को बिहार से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत में तस्करी करने के लिए लाया था।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान संजय चौक पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की यूपी निवासी एक युवक पीठू बैग में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर थाना शहर के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे आएगा। टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए थाना शहर के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक दिल्ली साईड से पीठू बैग लेकर पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शीशपाल पुत्र रमेश निवासी हरहरपुर बदायू यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ संजीव कुमार की मौजूदगी में युवक के बैग की तलाशी ली तो अंदर काले रंगी की पोलोथीन से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 1 किलो ग्राम पाया गया।
अफीम को बिहार के बाराचट्टी से कम कीमत पर खरीद पानीपत में तस्करी करने के लिए लाया था
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त अफीम की खेप बिहार के बाराचट्टी से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। अफीम पानीपत आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करनी थी।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद अफीम को कब्जा पुलिस में लेकर थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोगद दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों को पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments