जिला की विभिन्न मंंडियों में 21 अक्तूबर तक कुल 148186.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.
BOL PANIPAT , 22 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 21 अक्तूबर तक कुल 148186.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 22073 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1509 किस्म की 124956 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 1096 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 15135.8 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5222.3 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9913.5 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 5120.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 523.1 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 458.5 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4138.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 6114.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2747.1 मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 3367.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 15709.8 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5445.8 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 10 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10254 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 32065.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5174.7 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 154.5 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 25 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 26711 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 74041 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2960 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 473 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 70572 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 36 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 144351.6 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 125462.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 10934.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 7954.4 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 15135.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9913.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3922.3 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1300 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 5014.9 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4552 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 462.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 5632.7 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2981.3 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2651.4 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 14511.2 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10044.2 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4467 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 30262 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 26890.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्लयूसी द्वारा 2187.4 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 1184.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 73795 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 71081 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2714 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments