Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


77वें संत निंरकारी समागम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 25, 2024 Tags: , , , , ,

-राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी समागम में करेंगे शिरकत

BOL PANIPAT , 25 अक्टूबर। संत निंरकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में होने जा रहे 4 दिवसीय 77वें संत निंरकारी समागम को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली व आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी।
   उपायुक्त ने बताया कि 16 नवंबर से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस समागम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री नायब सिंह शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। बिजली की परोपर व्यवस्था होनी चाहिए।
   उपायुक्त ने बताया कि समागम में पहुंचने वालें मार्ग को रिपेयर किया जाएगा और भी अन्य जरूरत का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अस्थाई बस स्टोप भी बनाया जाएगा ताकि देश प्रदेश से आने वाली संगत को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
   उपायुक्त ने बताया कि ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पुलिस विभाग व परिवहन निगम के कर्मचारियों की डयूटी टै्रफिक नियंत्रण के लिए लगाई जाएगी। इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी तरह की कोताही न बरतें व इस समागम को अपना निजी कार्य समझ कर निष्ठïापूर्वक करें। सफाई व सैनीटेशन के लिए निगम को जिम्मेदारी दी गई।
  इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भटट, निगम कमिशनर जैनेन्द्र सिंह छिल्लर, एसडीएम ब्रह्मï प्रकाश, नोडल ऑफिसर नरेन्द्र पाल, एमडी शुगरमील मनदीप, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल उपस्थित थे।

Comments