Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


अगर अतिक्रमण मुक्त ज़मीन पर दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो तुरंत एफआईआर दर्ज करायी जाये : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 27, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 27 मई । जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को शहर के बाल विकास स्कूल के पास से जाटल रोड और गोहाना रोड पर निकलने वाली नहर सड़क पर चल रहे अतिक्रमण हटाने के कार्य स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्य की समीक्षा की और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने अतिक्रमण मुक्त कराने के कार्य की समीक्षा उपरांत कहा कि अगर अतिक्रमण मुक्त ज़मीन पर दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो ऐसे लोगों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करायी जाये। इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार व अन्य सबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें।

Comments