रंगोली प्रतियोगिता में पायल की रंगोली को मिला प्रथम स्थान
BOL PANIPAT : यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा चावला कॉलोनी स्थित विशेष विद्या मंदिर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छठी से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। रंग–बिरंगी रंगोलियां बहुत मनभावन लग रही थी। बच्चों ने नए नए डिजाइनों में अपने अपने भावों को प्रकट करते हुए बहुत सुंदर रंगोलियां बनाई। यूथ वीरांगनाएं संस्था समय समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करती रहती हैं व बच्चों को ट्रॉफी व मेडल्स पहना कर उनका मनोबल बढ़ाती हैं। कौशल विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना जरूरी होता है इससे कला का विकास होता है। आज का युवा मोबाइल में व्यस्त रहकर अपने अंदर की कला को भूल रहा है ऐसे में यूथ वीरांगनाएं कौशल विकास के लिए मुफ्त सेंटर भी चलती हैं जहां सिलाई, पार्लर कोर्स, नेल आर्ट आदि सिखाया जाता है।
रंगोली प्रतियोगिता में आने वाली प्रथम रंगोली पायल, रिंकी और प्रिया ने बनाई, द्वितीय रंगोली सिमरन, जयसम और राखी ने बनाई।
तृतीय रंगोली अनुष्का और सान्या ने बनाई। इसके इलावा 3 रंगोली को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सपना कुकरेजा , अध्यापिका अंकिता व यूथ वीरांगनाएं संस्था से बृज बाला, ज्योति सैनी, कोमल अरोड़ा, गीता, प्रियंका गाबा आदि मौजूद रहे।

Comments