पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसराना हल्के के विभिन्न गांवों में किए धन्यवादी कार्यक्रम
-भाजपा सरकार में इसराना हल्के के हर गांव में हुआ चहुमुखी विकास: पंवार
BOL PANIPAT, 6 नवम्बर। पंचायत एवं विकास तथा खनन भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को इसराना हल्के के भालसी, वैसरी, लोहारी, कालखा, भाऊपुर, नैन, अलुपुर, आदियाना तथा नारा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी गांवों में ग्रामीणों का प्रदेश में भाजपा सरकार बनने तथा इसराना सीट पर भी कमल खिलाने पर धन्यवाद किया। उपरोक्त सभी गांवों में ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से भव्य रूप से पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से प्रदेश सहित इसराना हल्के हर गांव में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में आज हर वर्ग के चेहरे पर खुशहाली नजऱ आ रही है। उन्होंने पंचायत मंत्री के नाते कहा कि प्रदेश सहित हल्के के हर गांव में तेज़ी से विकास कार्य होंगे। किसी भी गांव में सार्वजनिक कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसराना हल्के की देवतुल्य जनता ने विधानसभा चुनाव कमल खिलाकर प्रदेश की भाजपा सरकार में अपना अहम योगदान निभाया है। वे जो भी आज है इसराना हल्के की जनता की वजह से इस मुकाम पर है। उन्होंने कहा कि भाजप सरकार में आमजन के काम प्राथमिकता से किए जा रहे है। केंद्र व भाजपा की सरकार पिछले 10 वर्षों से अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। वहीं गरीबों को पक्के मकान,हर घर जल तथा किसानों की एमएसपी पर फसलें खरीदना इत्यादि योजनाओं पर भाजपा की सरकार काम कर रही है। उन्होंने सभी गांवों के सरपंचों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित ग्राम पंचायतों के डिमांड पत्र तुंरत स्वीकार किए जाएंगे और आमजन हित में विकास कार्य करवाएं जायेंगे।

Comments