अश्विनी गुप्ता की अगुवाई में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई .बी.पी.जी. महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा अश्विनी गुप्ता की अगुवाई में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों से कम से कम 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया । सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर निबंध लिखे जिसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट टेक्नोलॉजी एंड रोबोट के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए. आई.) एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा कंप्यूटर, कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित रोबोट या सॉफ्टवेयर को मानव मस्तिष्क की तरह बुद्धिमानी से सोचने में सक्षम बनाया जाता है । स्वास्थ्य सेवा में ए.आई. बीमारियों के निदान और उपचार योजनाओं में सहायता करता है । शिक्षा में यह सीखने के अनुभवों को बेहतर करता है और छात्रों को वर्चुअल ट्यूशन भी प्रदान करता है । कंप्यूटर के विभाग अध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने कहा कि ए.आई. की शुरुआत 1950 दशक में हुई थी । ए.आई. के जनक जॉन मैकार्थी के अनुसार यह बुद्धिमान मशीनों, विशेष रूप से बुद्धिमान कंप्यूटर प्रोग्राम को बनाने का विज्ञान है अर्थात मशीनों द्वारा प्रदर्शित किया गया इंटेलिजेंस है । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि बीकॉम सेकंड ईयर, गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम से, द्वितीय स्थान अंजलि बीसीए 1ST ईयर आई.बी.पी.जी. कॉलेज पानीपत से और तृतीय स्थान राखी बी एस सी फिजिकल साइंस 1ST ईयर, मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद ने प्राप्त किया । सभी विजेताओं को कैश प्राइज और ई-सर्टिफिकेट्स भी प्रदान किए गए । इस प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर दीप्ति जुनेजा और डॉ नीतू रहे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कंप्यूटर विभाग में विनय भारती, मोहित, प्रीति मलिक, मिलन शर्मा, अंजू, पूजा रूहल और नीरू और पूजा शर्मा ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments