“Show and Tell Activity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल में आज कक्षा पहली व दूसरी के छात्रों द्वारा “Show and Tell Activity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अलग-अलग विषय पर प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा पेड़ पौधे, माँ, टेडी बियर, बैडमिंटन, हेलमेट, सेब, गुडि़या व फुटबॉल पर बहुत ही अच्छी अपनी प्रस्तुति दी । बच्चों द्वारा बताया गया कि इन सभी की हमारे जीवन कितनी विशिष्ट महत्ता है।
अंत में प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और बच्चे अच्छी बातें भी सीखते हैं। मंच संचालन विद्यालय की छात्राओं पाखी व परिनिधि द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

Comments