Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सभी वर्गो के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृति-उपायुक्त ।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at March 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 मार्च। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर है कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अम्बेडकर छात्रवृति योजना में सामान्य वर्ग को भी शामिल कर लिया गया है, जिससे वे भी छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले अनुसूचित जाति, टपरीवास, घुमुन्तु, अद्र्ध घुमुन्तु व बीसी ए वर्ग के मेधावी विद्यार्थी ही छात्रवृति के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि अब दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक लेकर पास हुए सभी विद्यार्थियों को छात्रवृति का लाभ मिलेगा। इस योजना में सामान्य वर्ग के जिन विद्यार्थियों की आय चार लाख रूपये के कम है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। जबकि इसके लिए सम्बन्धित विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई जारी रखनी होगी। इसी कड़ी में 12वीं कक्षा में मैरिट पाकर बीए प्रथम वर्ष में पडऩे वाले अनुसूचित जाति के शहरी विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत और ग्रामीण विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत पाने पर योजना का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में मैरिट वाले विद्यार्थियों को इसमें तीनों संकायों में आठ हजार रूपये, इंजिनियर और अन्य तकनीकी व्यवसायिक कोर्सिज के विद्यार्थियों को 9 हजार रूपये सालाना और मैडिकल कोर्सिज के विद्यार्थियों को 10 हजार रूपये सालाना छात्रवृति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को  मूल दस्तावेज स्केन कर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। जिनमें मार्कशीट, रिहायशी प्रमाण पत्र, अगली कक्षा का पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से मिलेगा, जो अक्सर आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई को आगे नहीं बढ़ा सकते। इसी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने इस योजना में सामान्य वर्ग को भी शामिल किया है।

Comments