Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


12 नवम्बर को पानीपत के 2 लाख 11 हजार 111 विद्यार्थी देंगे यातायात नियमों की परीक्षा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 11, 2024 Tags: , , , , ,

जिला के प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में होगा परीक्षा का आयोजन.

BOL PANIPAT : 11 नवम्बर 2024, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाइवे (हरियाणा) करनाल हरदीप सिंह दून के दिशा निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूल, कॉलेज स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा जिला में 12 नवम्बर मंगलवार को होगी।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला पानीपत पुलिस द्वारा जिला शिक्षा विभाग के साथ मिलकर उक्त परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी व बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश द्वारा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बीते बुधवार को बीओ ऑफिस में जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि सड़क सुरक्षा परीक्षा का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा के साथ साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना ही उक्त परीक्षा का मकसद है। क्योकि बचपन में सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई है। जिला पानीपत में 12 नवम्बर को स्कूल, कालेज स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा में 2 लाख 11 हजार 111 विद्यार्थी भाग लेंगे।
स्कूल, कॉलेज स्तर के बाद खंड स्तर, जिला स्तर, रैंज स्तर और प्रदेश स्तर पर परीक्षा कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

चार लेवल पर परीक्षा का आयोजन

जिला में प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में चार लेवल पर उक्त परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रथम लेवल में तीसरी से पांचवी, दूसरे लेवल में छठी से आठवीं, तीसरे लेवल में नौवी से 12वी और चौथे लेवल में कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

Comments