Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने के मामले में 20 साल से फरार और दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अगस्त 2024, थाना बापौली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अधमी गांव के खेतों में फसल देखने गए किसानों पर जानलेवा हमला करने के मामले में 20 साल से फरार चल रहे और दो आरोपियों को बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर बापौली में गोयला रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इशमा व ब्रहमपाल निवासी गढी रामकौर शामली यूपी के रूप में हुई।

थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने 8 साथी आरोपी मैनपाल, भूपेंद्र, बनारसी, मांगा, रामफल, तालब, सुशील, जगपाल व फरार तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
उक्त मामले में 8 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना बापौली में सितम्बर 2004 में रामफल पुत्र रूहला राम निवासी अधमी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 1 सितम्बर को वह गांव निवासी रोशन, सतपाल व खिलाराम के साथ यमुना खादर वाले अपने खेतों में फसल देखने गए थे। तभी यूपी के गढ़ी रामकौर निवासी बनारसी पुत्र मूला, मांगाराम पुत्र दिला, मांगा पुत्र दाताराम, रामफल व जनारा पुत्र मूला, कृष्ण व तालब पुत्र साधू, कर्मा पुत्र मूलाराम, सपटर पुत्र कलीराम, इशमा पुत्र पंठीराम, भोपा पुत्र बनारसी, मैनपाल पुत्र रामफल, साहबा पुत्र दाताराम, सुशील पुत्र मांगाराम, अफसर पुत्र मूला, बिंदर पुत्र नगदाराम, देबी पुत्र खिलाराम, जगपाल पुत्र प्रकाश व ब्रहम पुत्र बारू ने उनके उपर हथियार व लाठी, डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने चोट मारते हुए धमकी दी की मुकदमा दर्ज कराने का मजा चखाते है। आरोपी बनारसी ने उसके उपर पिस्तौल से फायर किया। गोली उसके कान के पास से होकर निकल गई। आरोपी मांगेराम व जगपाल ने पिस्तौल से हवाई फायर किये। अन्य आरोपियों ने लाठी, डंडे, गंडासी से चोट मारी। उन्होंने भागकर गन्ने के खेत में छुपकर अपनी जांन बचाई। थाना बापौली में रामफल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments